रांची, फरवरी 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने केंद्रीय बजट को झारखंड और युवाओं से छलने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूरी तरह से चुनावी बजट है। बजट झारखंड, ग्रामीण भारत और युवाओं के प्रति सरकार की घोर उपेक्षा को उजागर करता है। बजट में लोकलुभावन वादों की भरमार है, जो केवल चुनावी लाभ के लिए बनाए गए हैं। चुनावों के समय यह सरकार जनता को लुभाने में जुट जाती है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए यह बजट विशेष रूप से निराशाजनक साबित हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.