गया, फरवरी 1 -- बिहार की खेल और सूचना प्रावैद्यिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा है कि रविवार को पेश किए गए केंद्र सरकार के बजट में 2047 तक विकसित भारत बनाने के सपने का बीज छुपा हुआ है। खेल मंत्री रविवार दोपहर शेरघाटी में भाजपा द्वारा आयोजित जन संवाद और प्रेस वार्ता कार्यक्रम में बोल रही थीं। उन्होंने बिहार में खेलों के विकास को लेकर भी चर्चा की और कहा कि नई सरकार ने राज्य के सुदूरवर्ती गांवों-कस्बों में छिपी खेल प्रतिभाओं को चिंहित कर सामने लाने और उन्हें निखारने के लिए भी कारगर प्लान बनाया है। एकलव्य स्कूल से लेकर खेलो इंडिया तक की विभिन्न योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि अब खेल के लिए आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने के साथ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का भी पक्का इंतजाम किया गया है। इससे पूर्व स्थानीय पार्टी प्रतिनिधियों ने शेरघाटी में खेल स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.