जामताड़ा, फरवरी 1 -- केंद्रीय बजट पर लोगों ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया, किसी ने सराहा तो किसी ने कहा उम्मीद के विपरीत जामताड़ा,प्रतिनिधि। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट का जामताड़ा जिले के लोगों ने सराहना किया है। लोगों का मानना है कि इस बजट का दूरगामी परिणाम देखने को मिलेगा। खासकर संथाल परगना के गोड्डा तथा पड़ोसी जिला धनबाद के इंडस्ट्रियल एरिया के विकास की संभावनाओं को देखते हुए लोग ऐसा मान रहे हैं कि इस विकास का असर जामताड़ा पर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा छोटे रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा जिस प्रकार से राशि की घोषणा की गई है उससे जामताड़ा जैसे छोटे जिले में रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। वहीं कुछ लोगों ने टैक्स में छूट का दायरा नहीं बढ़ने पर नाराजगी भी प्रकट की है। लोगों ने कहा कि उन्हें उम्म...