चंदौली, फरवरी 4 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय किसान सभा मंडल सैदूपुर की ओर से मंगलवार को केंद्रीय बजट 2026 के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सैदूपुर प्राथमिक विद्यालय से जुलूस निकालकर पूरे कस्बे का भ्रमण किया। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय बजट के विरोध में नारे लगाए। जुलूस कस्बे का भ्रमण करते हुए उसरी मोड़ पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने बजट का विरोध कर प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश प्रकट किया। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया, जिसे कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय बजट में खेती, किसान और आम आदमी की पूरी तरह से उपेक्षा की गई है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के दावे के बजाय बजट में उन्हें केवल झुनझुना थमाया गया है। खाद सब्सिडी में लगभग 15,769 करोड़ रुपये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.