रांची, फरवरी 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीआई (एम) का कहना है कि केंद्रीय बजट 2025-26 के कई प्रस्ताव जनविरोधी हैं। पार्टी ऐसे प्रस्तावों के खिलाफ वाम दलों के साथ मिलकर सघन अभियान चलाएगी। यह अभियान 14 से 20 फरवरी तक राज्यभर में चलेगा। इस दौरान सीपीआई (एम) केंद्र सरकार से वैकल्पिक मांगों का प्रस्ताव भी पेश करेगा। यह जानकारी पार्टी के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर दी है। उन्होंने बताया है कि सीपीआईएम की नवनिर्वाचित झारखंड राज्य कमेटी की बैठक रविवार को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सांसद वृंदा करात भी उपस्थित रहीं। उन्होंने वामदलों संग मिलकर सघन अभियान चलाने की जानकारी दी। बैठक में आगामी निकाय चुनाव पर चर्चा हुई। इसमें जिला कमेटियों से न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.