जमशेदपुर, फरवरी 2 -- आरएसबी ग्लोबल के वाइस चेयरमैन और सीआईआई ईस्टर्न जोन के पूर्व चेयरमैन एसके बेहरा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट को दूरदर्शी दस्तावेज बताया है, जो भारतीय विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाई देने की दिशा में अहम साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट राजकोषीय अनुशासन और बुनियादी ढांचे के विकास के बीच संतुलन स्थापित करता है। 12.2 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय इस बात का संकेत है कि सरकार विकसित भारत के लक्ष्य की ओर पूरी गति से बढ़ रही है। ऑटोमोटिव और इंजीनियरिंग सेक्टर के लिए यह बजट कनेक्टिविटी, आधुनिक तकनीक और तरलता के तीनों स्तंभों को मजबूती देता है। उन्होंने महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क समाप्त करने को मास्टरस्ट्रोक बताया। लिथियम, कोबाल्ट और तांबे सहित 25 महत्वपूर्ण खनिजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.