गिरडीह, जुलाई 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को जिला केंद्रीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में बहाल सुविधाओं की जानकारी ली। खासकर उन्होंने किताब की जरूरतों पर बातचीत की। छात्र-छात्राओं से उनकी तैयारियों को जाना और जरुरी सुझाव देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया। कहा कि कंपीटिशन की तैयारी करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इसके पश्चात उन्होंने पुस्तकालय के समस्त परिसर का भ्रमण कर आधारभूत संरचना से संबंधित विविध जानकारी प्राप्त की। भवन के भीतर पुस्तक संग्रह सभागार, पठन सभागार सहित उपलब्ध संसाधनों व उनका प्रयोग आदि का अवलोकन किया। पुस्तकालय में संग्रहित विविध पुस्तकों आदि के साथ अध्ययन करने आनेवाले छात्र-छात्राओं आदि की संख्या से संबंधित जानकारी भी ली। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.