लोहरदगा, सितम्बर 22 -- लोहरदगा, संवाददाता।शारदीय नवरात्र पर्व की तैयारी लोहरदगा में पूरे उल्लास और आस्था के साथ शुरू हो गई है। रविवार को केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति लोहरदगा के कार्यालय का शुभारंभ देवी मंदिर पावरगंज परिसर में विधि-विधान के साथ किया गया। परंपरा के अनुसार नौ कन्याओं का पूजन किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्र महापर्व को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। दुर्गा पूजा के सफल आयोजन हेतु हर वर्ग का सहयोग अपेक्षित है। वहीं, कार्यालय उद्घाटन के साथ ही पूजा पंडाल निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। बताया गया कि नौ कन्याओं का पूजन करना श्रेष्ठ होता है। जैसे नवरात्रि के दिनों में आदिशक्ति दुर्गा मां के नौ रूपों की पूजा होती है। वैसे ही उनके नौ रूपों की पूजा नौ कन्याओं के रूप में करने का विधान है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.