घाटशिला, फरवरी 11 -- घाटशिला। केन्द्र सरकार द्वारा पारित किए गये चार लेबर कोड के खिलाफ गुरुवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठनो द्वारा औद्योगिक हड़ताल और भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसकी जानकारी आईसीसी वकर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि कारखाना में उत्पादन बंद रहने के कारण हमने हड़ताल नोटिस नहीं दिया है, लेकिन हम सरकार के इस मजदूर विरोधी लेबर कोड का तीव्र विरोध करते हैं। इसी संदर्भ में गुरुवार को प्रातः 8.15 से 9.00 बजे तक कारखाना गेट के समक्ष विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...