जमशेदपुर, जुलाई 8 -- नौ जुलाई को केंद्रीय ट्रेड यूनियन मंच की ओर से प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल की रणनीति को लेकर सोमवार को टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में बैठक हुई। इसमें कोल्हान के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक को झारखंड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के संबोधन के बाद सीटू से विश्वजीत देव, इंटक से विनोद राय, संजीव श्रीवास्तव, विजय खान, परविंदर सिंह, मनोज सिंह, विनय त्रिवेदी, ददन सिंह, संजय कुमार सहित आदि ने संबोधित किया। राकेश्वर पांडेय ने कहा कि आम हड़ताल के एक दिन पहले 8 जुलाई की शाम 6.30 बजे आमबगान मैदान से बिरसा चौक, साकची तक मशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। 9 जुलाई को विभिन्न कार्यस्थलों पर हड़ताली कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शनों के अलावा विभिन्न संगठनों के साथ सुबह 11.30 बजे आमबगान मैदान से एक विशाल विरोध रैली निकाली जाएगी। इसके बाद बिरस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.