गिरडीह, फरवरी 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के आह्वान पर देशभर में 12 फरवरी को बुलायी गयी हड़ताल को लेकर तैयारियां जोरों पर है। यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने बुलाई है। यह आंदोलन नए लेबर कोड और भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किया जा रहा है। इसी कड़ी में हड़ताल के पूर्व संध्या पर गिरिडीह में बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा के समक्ष विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सरकार एवं प्रबंधन की मजदूर-विरोधी नीतियों, श्रम कानूनों में किए गए प्रतिकूल बदलावों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण, आउटसोर्सिंग तथा कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा पर हो रहे निरंतर हमलों के विरोध में किया गया। प्रदर्शन में भाग लेने वाले संगठनों ने श्रमिक आंदोलन को कमजोर करने, श्रम कानूनों को...