गुमला, मार्च 5 -- बसिया प्रतिनिधि। केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने मंगलवार को एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बसिया का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ परियोजना निदेशक आईटीडीए रांची, परियोजना निदेशक आईटीडीए गुमला रीना हांसदा, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन और मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में संयुक्त सचिव ने स्मार्ट क्लास का जायजा लिया और छात्रों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और पढ़ाई-लिखाई की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके अलावे अधिकारियों ने छात्रावास,कंप्यूटर लैब,साइंस लैब,एपरल लैब,टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी लैब, पुस्तकालय और जनजातीय म्यूजियम का भी निरीक्षण किया।विद्यालय के स्कूल बैंड ने अतिथियों का पारंपरिक वाद्य यंत्रों जैसे हारमोनियम,तबला,नाल, ढोलक, ट्रिपल और झांझ के साथ स्वागत किया। छात्रों ने एक सुंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.