गिरडीह, अक्टूबर 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। चित्रगुप्त पूजा को लेकर केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की एक बैठक रविवार को वकालत खाना परिसर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से अजय कुमार सिन्हा मंटू अध्यक्ष और शिवेंद्र कुमार सिन्हा सचिव चुने गए। उपाध्यक्ष के पद पर संजीव नाथ सहाय, विनय बक्शी एवं तनुजा सहाय को रखा गया। इसके अलावा कमेटी का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी सदस्य के रूप में चंदन कुमार सिन्हा, उत्तम कुमार सिन्हा, अभय सिन्हा, शिवम श्रीवास्तव, राजेश सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। विदित हो कि 23 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा होना है। यह पर्व भगवान चित्रगुप्त को समर्पित है और खास करके इस पर्व में कायस्थ की भागीदारी अहम होती है। पूजा के उपरांत स्थानीय वकालत खाना में भंडारा का आयोजन होगा, जो पूर्व से होता आ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...