बक्सर, अगस्त 30 -- बक्सर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने शनिवार को भाजपा नेत्री वर्षा पाण्डेय को बक्सर जिला क्रिकेट संघ में निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने को लेकर बधाई दी है। दरअसल, बीते शुक्रवार को शहर के ज्योति चौक स्थित सिटी पैलेस में जिला क्रिकेट संघ का सत्र 2025-28 के लिए चुनाव संपन्न हुआ था। जिसमें भाजपा नेत्री वर्षा पाण्डेय अध्यक्ष पद के लिए र्निविरोध चुनी गई थी। इसके बाद उन्होंने जिले के खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा और क्रिकेट के विकास का संकल्प लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...