धनबाद, दिसम्बर 2 -- धनबाद। नई दिल्ली में मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से धनबाद सांसद ढुलू महतो ने मुलाकात कर धनबाद एवं झारखंड की कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थितियों पर विस्तृत चर्चा की। धनबाद में हाल ही में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना सहित बढ़ते आपराधिक मामलों पर सांसद ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सामान्य जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। वहीं राज्य सरकार प्रशासनिक फेरबदल और ट्रांसफर-पोस्टिंग में व्यस्त दिखाई दे रही है। सासंद ने गृह मंत्री से धनबाद में शांति, सुरक्षा और सुशासन को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सहयोग की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.