बांका, जुलाई 11 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता भारत सरकार के कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का गुरुवार को रजौन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भागलपुर से बौंसी जाने के क्रम में रजौन बाजार में भाजपा मंडल अध्यक्ष दक्षिणी नितेश कुमार उर्फ बंटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री का काफिला रुकते ही फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर मंत्री श्री दुबे बौसी की ओर निकल गए। वे किसी निजी कार्यक्रम में भाग लेने बौंसी जा जा रहे थे। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय प्रसाद साह,कुमुद कुमार चौधरी, सुजीत कुमार चौधरी, बासुकी नाथ सिंह, अशोक रजक, सुमन चौधरी, पप्पू सिंह, आशुतोष कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...