हजारीबाग, मई 5 -- हजारीबाग नगर प्रतिनिधि भारत सरकार के केंद्रीय कोयला एवं ख़ान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे का जन्मदिन पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेन्द्र सिंह देव ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। सतीश चन्द्र दुबे के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ देवेन्द्र सिंह देव ने कहा ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें तथा आप देश की अनेक वर्षों तक सेवा करते रहें। मंत्री ने डॉ देवेन्द्र सिंह देव को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह स्नेह और विश्वास ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने समाजसेवा के प्रति अपने समर्पण को दोहराया और कहा कि वह भविष्य में भी जनसेवा के कार्यों में अग्रसर रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...