पटना, अप्रैल 28 -- भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1990 बैच के अधिकारी केके पाठक केंद्रीय कैबिनेट में विशेष सचिव के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे । सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की। विभाग के अनुसार, राज्य सरकार ने राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सह सदस्य केके पाठक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया है। इससे पहले श्री पाठक की प्रतिनियुक्ति केंद्रीय कैबिनेट के अपर सचिव के पद पर की गयी थी। साथ ही उन्हें एक मई से विरमित करने की अधिसूचना जारी की गयी थी, लेकिन केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री पाठक के पद को अपर सचिव से विशेष सचिव के पद में रूपांतरित कर दिया है। अब उनकी प्रतिनियुक्ति केंद्रीय कैबिनेट में विशेष सचिव के पद पर होगी । सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें विरमित करने से संबंधित अधिसूचना सोमवार को जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.