बांका, मई 26 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। कभी समाजवादियों का गढ़ रहा रजौन के प्रखंड मुख्यालय स्थित अब एक और समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नवनिर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण रविवार को समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। जननायक के सपूत भारत सरकार के कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने उनके आदमकद मूर्ति के पास ही उनके नाम से बने पुस्तकालय भवन का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान समाजवादी नेता पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक मंगनी लाल मंडल, बांका के सांसद गिरधारी यादव, पूर्व विधायक मनीष कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे। करीब एक वर्ष से प्रतिमा अनावरण की बाट जोह रहा था। जननायक कर्पूरी ठाकुर एकता विचार मंच के नेतृत्व में आयोजित अनावरण समारोह की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विष्...