टिहरी, मई 6 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने मंगलवार को भगवान राम की तपस्थली देवप्रयाग पहुंचकर पत्नी सहित संगम पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की। देवप्रयाग संगम पर करीब एक घंटे उन्होंने गंगा के प्रवाह को निहारते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में आकर उनका मन अत्यन्त प्रसन्न हुआ है। उन्होंने मछलियों को आटा भी खिलाया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान सड़क मार्ग से मंगलवार दोपहर को देवप्रयाग पहुंचे थे। उन्होंने कृषि के लिए जल संरक्षण पर जोर देते कहा कि इससे देश में खुशहाली आएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए हरसम्भव सहयोग कर रही है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते उन्हें भगवान राम की कलाकृति भेंट की। पंडित राजा थपलियाल ने उनसे यहां पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर नगर पालिक...