दुमका, जनवरी 11 -- दुमका। प्रतिनिधि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका सुधांशू कुमार शशि के रविवार केंद्रीय कारा दुमका व संप्रेक्षण गृह में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नशा मुक्ति हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर केंद्रीय कारा में संसीमित बंदी, अधिकारी एवं काराकर्मियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से जीवन को हाँ, नशे को ना का शपथ दिलाया तथा बताया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। नशामुक्ति से ही सकारात्मक सोच, आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। बंदियों को नशे से दूर रहते हुए समाज की मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं दुमका के संप्रेक्षण गृह ...