प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। केंद्रीय कारागार नैनी में बंद 127 विचाराधीन कैदियों को दो दिन के अंदर जिला जेल भेजा गया है। इन कैदियों में अतीक गैंग के कई गुर्गे भी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो हाल ही में जेल में बंद अतीक के बेटे अली के पास नकदी मिलने के बाद कैदियों के स्थानांतरित करने की कार्रवाई की गई है। केंद्रीय कारागार नैनी के हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद अली के पास 17 जून को 1100 रुपये नकदी व प्रतिबंधित सामान मिले थे। इसके बाद डिप्टी जेलर व हेड वॉर्डर को निलंबित कर दिया गया था। डीआईजी जेल राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय टीम इस प्रकरण की जांच कर रही है। अली के बैरक में कैश मिलने के बाद से खलबली मची है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंगबहादुर पटेल ने बताया कि केंद्रीय कारागार से मंगलवार को 61 विचाराधीन बंदियों को जिला जेल स्थानांतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.