नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यूपीएस में स्विच करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 कर दी है, जो पहले 30 सितंबर 2025 थी। यह फैसला कर्मचारियों की ओर से मिले अनुरोधों और नए पेंशन स्कीम (यूपीएस) को लेकर शुरुआती प्रतिक्रिया ठंडी रहने के बाद लिया गया। दरअसल, लगभग 23 लाख पात्र कर्मचारियों में से केवल एक लाख ने ही अब तक यूपीएस को चुना था। इससे पहले, इसकी डेडलाइन 30 जून 2025 थी, जिसे पहले बढ़ाकर 30 सितंबर किया गया और अब एक बार फिर इसे आगे बढ़ा दिया गया है।किस-किस के लिए है मौका? यह नई तारीख निम्नलिखित लोगों के लिए लागू होगी... मौजूदा केंद्रीय कर्मचारी, जो वर्तमान में NPS के तहत हैं। पूर्व रिटायर्स, जो NPS के सब्सक्राइबर थे और 31 मार्च 2025 तक रिटायर हो चुके हैं। गुजर चुके रिटायर्स की पत्नी/पति: मृत सब्सक्राइबर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.