नई दिल्ली, फरवरी 7 -- केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार कई बड़ी सुविधाएं देती हैं। अब सैलरी अकाउंट पर भी कर्मचारियों को कई खास सुविधाएं मिलेंगी। दरअसल, बीते जनवरी महीने में ही वित्त मंत्रालय के तहत वित्तीय सेवा विभाग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक कम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज लॉन्च किया था। इसके तहत कर्मचारियों को एक ही सैलरी अकाउंट फ्रेमवर्क के तहत बैंकिंग, बीमा और कार्ड के फायदे मिलेंगे। बैंकिंग सुविधा में अपग्रेडेड फैसलिटीज के साथ जीरो बैलेंस सैलरी अकाउंट के अलावा कम ब्याज दर पर लोन और फ्री प्रोसेसिंग फीस की सुविधा है। इसमें 1.50 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, दो करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा कवरेज भी है। साथ ही डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड प्रोग्राम और कैशबैक ऑफर जैसे बेहतर लाभ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.