आदित्यपुर, मार्च 25 -- गम्हरिया। केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता देवांग चंद्र मुखी ने की। इसमें 7 अप्रैल को होने वाले रामनवमी अखाड़ा कार्यक्रम की तैयारी तथा अखाड़ा समिति के विस्तार पर चर्चा हुई। इस मौके पर आदित्यपुर एक, आरआईटी, गम्हरिया, कांड्रा व कोलाबीरा क्षेत्र की अखाड़ा समितियों के पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि सभी सदस्यों द्वारा क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों से मिलकर बैठक की जायेगी, जिसमें जुलूस के दौरान होने वाली समस्याओं के निराकरण का अनुरोध किया जाएगा। इस मौके पर कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। बैठक में श्रीराम ठाकुर, सूरज लाल महतो, कोकिल मंडल, भगवान सिंह, भोला मिश्रा, अमृत महतो, मनोज चौधरी, निरंजन महतो, सुनील तिवारी, जयपाल यादव, राम महतो समेत सभी अखाड़ा समिति के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.