लातेहार, मई 5 -- लातेहार प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के केंदवाही खेल मैदान निर्माण में मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही हैं। उक्त मामले में जानकारी देते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आर्सेन तिर्की ने कहा कि खेल मैदान निर्माण कार्य में कमजोर कंक्रिट और मसाला से ढलाई हो रहा हैं। मजदूरों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही हैं। महिला और पुरूष के मजदूरी दर में काफी अंतर हैं। मैदान के चाहरदिवारी में पटवन का कार्य सही से नहीं हो रहा हैं। वहीं दिवार की जोड़ाई सही से नही की जा रही हैं। इसके अलावा अन्य कार्य में घोर अनियमितता बरती जा रही हैं। उन्होने कहा कि डीसी को मामले से अवगत कराया गया हैं। इसके बावजूद भी अभी तक कोई कारवाई नही की गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.