मुजफ्फर नगर, जनवरी 14 -- जिला मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव आखेपुर के जंगल में सोनू कश्यप उर्फ रोहित का शव पड़ा मिला था। परिजनों ने उसे जिंदा जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मृतक की आत्मा की शांति के लिए कश्यप समाज के खाप चौधरी डाक्टर सोनू कश्यप के नेतृत्व में कश्यप समाज के लोगों ने पारसी बस स्टैंड से केंडल मार्च निकाला। कश्यप समाज के लोगों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की। केंडल मार्च नदी मन्दिर रोड, पुराना बस अड्डा, सब्जी मंडी से होते हुए महावीर चौक पर जाकर सम्पन्न हुआ। केंडल मार्च में डॉ.सोनू कश्यप, अनिल कश्यप, अमित कश्यप, रोहित कश्यप, मास्टर प्रमोद कश्यप, कान्हा कश्यप, विकी कश्यप, राजू कश्यप, सचिन कश्यप, दीपक कश्यप आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...