बिहारशरीफ, फरवरी 7 -- केंचुआ खाद पौधों के लिए सभी पोषक तत्वों से भरपूर वर्मी कंपोस्ट से कम लागत में होगी अधिक पैदावार दीपनगर में वर्मी कंपोस्ट बनाने की दी गयी जानकारी आत्मा सभागार में 30 किसानों को जैविक खाद बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण फोटो : दीपनगर कंपोस्ट : दीपनगर में वर्मी कंपोस्ट का प्रशिक्षण लेते किसान। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए 30 किसानों को आत्मा सभागार में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चौथे दिन किसानों को दीपनगर में किसान सह प्रशिक्षक सुरेंद्र राम के वर्मी कंपोस्ट का लोगों ने निरीक्षण किया। वहां उन्हें तकनीकी जानकारी दी गयी। जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. नितेश कुमार ने कहा कि केंचुआ खाद पौधों के लिए सभी पोषक तत्वों से भरपूर है। यह पूरी तरह प्राकृतिक, कार्बनिक और पर्यावरण के...