मुरादाबाद, नवम्बर 29 -- मुरादाबाद। राजकीय इंटर कॉलेज सिहाली खद्दर डिलारी में कॅरियर गाइडेंस मेला का आयोजन किया गया। इसका संचालन कॅरियर गाइडेंस प्रभारी मनोज दिवाकर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बलवीर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के मनोवैज्ञानिक डॉ. कुमार मंगलम सारस्वत, पुलिस विभाग से एकता चौधरी, संजू धनियाल, पालीटेक्निक से कपिल कौशल, मदनपाल व स्वास्थ्य विभाग से विशेषज्ञ मौजूद रहे। सभी ने छात्र-छात्राओं के कॅरियर का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार पाल ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.