मऊ, फरवरी 7 -- मऊ, संवाददाता। समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर शनिवार को कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम की बेस्ट प्रैक्टिस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जनपद के 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के नोडल शिक्षकों ने वर्षभर में अपने-अपने विद्यालयों में संचालित कॅरिअर गाइडेंस से संबंधित बेस्ट प्रैक्टिसेज का प्रभावशाली प्रस्तुति दी। अंत में चयन परिणाम घोषित किए गए। जिसमें प्रथम स्थान राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रकौली की प्रियंका तिवारी ने प्राप्त किया। जबकी द्वितीय स्थान राजकीय विद्यालय देवदह के सुदीप कुमार और तृतीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की सुषमा यादव ने प्राप्त किया। कार्यशाला का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर ने किया। उन्होंने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के राजकीय विद्यालयों...