भागलपुर, मार्च 12 -- प्रखंड के केजरीवाल धर्मशाला बाराहाट में श्रीश्याम भक्त मंडल बाराहाट की ओर से आयोजित दो दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव सह ज्योत जागरण के अंतिम दिन मंगलवार को दोपहर बाद राजस्थान से पधारे चंद की टोली ने एक से बढ़कर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता प्रसंग पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सबों की आंखें नम हो गई। धनबाद से पधारे आशीष के भजन प्यारा सा मुखड़ा, श्याम से मिला दे ओ बाबापर श्रद्धालु झूमकर नाचे। जबकि कोलकाता के उमाकांत सोनी ने अपना तो खाटूवाला, कब आएगा मेरा सांवरिया आदि भजनों पर सभी को झूमाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.