उन्नाव, दिसम्बर 20 -- उन्नाव। शहर के मोती नगर में भागवत कथा के छठे दिन कथा प्रवक्ता ने कृष्ण रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। विवाह कथा के दौरान श्रोता झूमने को मजबूर हो गए। वहीं झांकियों ने लोगों का मन मोहा। वृंदावन से आए कथा प्रवक्ता रामशरण शास्त्री ने बताया कि रुक्मिणी भगवान कृष्ण से विवाह की इच्छा रखती थीं, जबकि उनके भाई रुक्मी ने शिशुपाल से विवाह तय कर दिया था। विवाह से एक दिन पहले, रुक्मिणी ने एक ब्राह्मण के हाथ श्रीकृष्ण को एक गुप्त संदेश भेजा, जिसमें उनसे अनुरोध किया कि वे आकर उन्हें शिशुपाल से बचाएं और उनसे विवाह करें। इसके बाद श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर लिया। भाई रुक्मी व शिशुपाल कृष्ण से युद्ध किया और पराजित हुए। इसके बाद द्वारिका में श्रीकृष्ण रुक्मिणी का विवाह संपन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य यजमान डॉ संजय मिश्रा, बबली मिश्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.