जमशेदपुर, जनवरी 3 -- गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित गाढ़ाबासा कम्युनिटी सेंटर में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के छठे दिन शुक्रवार को व्यास पीठ से कथावाचक आचार्य पंडित कुमार स्वामी जी महराज ने श्री कृष्ण-रुक्मणी विवाह, रास पंचांग अध्याय, गोपी उद्धव संवाद कथा का सुंदर वर्णन किया। कथा व्यास की वाणी से श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने विवाह के मंगल गीत गाए। कथा से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ पुरोहित ने पूजा कराई। यजमान समिति की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने पूजा की। कथावाचक ने कहा कि रुक्मणी विदर्भ देश के राजा भीष्म की पुत्री और साक्षात लक्ष्मी जी का अवतार थीं। रुक्मणी ने जब देवर्षि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप, सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी तो मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह का निश्चय किया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 हज...