मधुबनी , नवम्बर 3 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बिहार के मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर परिवारवाद को पोषित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास की बात कहने के लिए नहीं कहती, बल्कि वह इस भाव को करके भी दिखाती है। पार्टी का मामूली से मामूली कार्यकर्ता विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री तक बन सकता है। डॉ. यादव ने कहा कि पार्टी की इस कार्यशैली का सबसे बड़ा उदाहरण वे स्वयं हैं। जबकि कांग्रेस एक परिवार के दायरे से ही बाहर नहीं निकलती। कांग्रेस ने भारत रत्न प्रदान करने में भी यह भेदभाव किया। जबकि भाजपा ने हर स्तर की योग्यता को सम्मान दिया है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। हमारी पार्टी सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.