रांची, जुलाई 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वामी सदानंद के सानिध्य में श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में आयोजित पांच दिनी श्री कृष्ण बीतक कथा के तीसरे दिन काफी संख्या में श्रोता जुटे। इसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कथा सुनी। इस अवसर पर कथा वाचिका विदुषी साध्वी मीणा ने कहा कि स्वामी देवचन्द्र को भगवान श्री कृष्ण ने दर्शन देकर कहा था कि देवचन्द्र सब देवन के देव और संपूर्ण ईष्टों के ईष्ट हैं। स्वामी हरिदास ने देवचन्द्र के प्रति पूज्य भाव रखा, जो विश्व के धार्मिक इतिहास में एक अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके महान उपदेशों एवं प्रवचनों से सोयी हुई आत्माएं जागृत हो जाती हैं और जन्म जन्मान्तर के कल्मश समाप्त हो जाते हैं। विदुषी साध्वी पूर्णा महाराज ने श्रीकृष्ण के ब्रज दर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.