धनबाद, फरवरी 13 -- झरिया। फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष एकादशी के अवसर पर श्री श्याम मंदिर झरिया धाम से भव्य निसान शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। जिसमें भक्तों के द्वारा निसान लेकर झरिया शहर भ्रमण किया गया। इसके बाद झरिया मंदिर मे निसान अर्पण किया गया निसान शोभा यात्रा के दौरान बाबा श्री श्याम की जय कारे से पूरा क्षेत्र गूंजते रहा। निसान पूजा मंदिर के पुजारी कैलाश पांडेय ने पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराया। विक्की शर्मा और उनकी पत्नी यजमान के रूप में बैठे थे। निसान यात्रा मे काफी संख्या में महिलाएं,पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। सभी भक्तों ने बाबा को निसान अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अध्यक्ष रघुवीर गोयल, सचिव शिवकुमार अग्रवाल, संदीप कथूरिय, विवेक सिंगल, विक्की शर्मा, यशवंत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.