कन्नौज, जनवरी 24 -- कन्नौज। श्री राधा कृष्ण मंदिर डाक बंगला रोड सरायमीरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भीड़ उमड़ी। भक्तिभाव के साथ लोगों ने कथा सुनी। चौथे दिन कथावाचक व्यासश्री 108 स्वामी देवशरणाश्रम जी महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि धर्म की हानि होने पर प्रभू अवतार लेते हैं। भक्तों का कल्याण करते हैं। कथा सुनना और सुनाना दोनों ही लाभकारी है। प्रभू की कृपा से कष्टों का अंत होता है। श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास से कृष्ण जन्म मनाया। जयकारे लगाए। यजमान अमित शुक्ला ने सपत्नीक भगवान का पूजन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.