कन्नौज, मार्च 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम अतिराजपुर में गमा देवी मंदिर के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनकर श्रोता झूम उठे और भजनों पर जमकर नाचे। भागवत कथा के पंचम दिवस आचार्य अभय त्रिपाठी ने मां यशोदा व नंद बाबा के अद्भुत चरित्र चित्रण के साथ वासुदेव और देवकी की मार्मिक मनोदशा व विवशता का अति संवेदनशील बखान किया। उन्होंने राम और कृष्ण में अभेद संबंध स्थापित करते हुए मानस में वर्णित रामकथा को सांसारिक संतापों से मुक्ति प्रदान करने वाली, पाप ताप नाशिनी पावन मंदाकिनी जैसा बताया। उन्होंने कहा रामकथा हमें त्याग तपस्या व परोपकार मय जीवन जीने का संदेश देती है। रामकथा भवसागर से पार जाने की सीढ़ी है। कृष्ण जन्म लीला के समय सभी श्रोता झूम उठे। आनंद दुबे व नीतू दुबे ने परीक्षित का दायित्व निभाया। अंत में आरती एवं प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.