सीवान, मार्च 20 -- गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड के ओदिखोर गांव में चल रहे श्रीशतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जहां उनकी बाल लीलाओं का मनमनोहक नाट्य मंचन वृन्दाबन से आई रासलीला मंडली द्वारा किया गया। श्रीधाम वृंदावन के निंबार्क रासलीला मंडल के पंडित मयंक बृजवासी के भक्ति गीतों पर कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नृत्य किया गया। ओदिखोर गांव निवासी प्रसिद्ध लकड़ीहवा बाबा के दृढ़ संकल्प से आयोजित यज्ञ के चौथे वर्ष चल रहे शतचंडी महायज्ञ के द्वितीय दिवस रासलीला का आरंभ सोहगरा पंचायत के मुखिया रणजीत कुशवाहा ने राधा कृष्ण की पूजा व आरती के साथ किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ परिक्रमा मार्ग पर चल रही थी। जबकि दर्जनों गांव से अधिक गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.