लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 6 -- श्री हरिद्वारी वैश्य समिति का वार्षिक चुनाव हुआ। चुनाव प्रक्रिया वेद प्रकाश और प्रवीण गुप्ता की देखरेख में कराई गई। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार गुप्ता और महामंत्री पद के लिए अविनाश चंद्र गुप्ता का एकल नामांकन प्राप्त हुआ। किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण दोनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषणा के बाद समिति के सदस्यों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समिति के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि दोनों पदाधिकारी संगठन को नई दिशा देंगे और सामाजिक तथा धर्मार्थ गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...