गोंडा, फरवरी 10 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के निकट सिरसा कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में सोमवार की देरशाम कथाव्यास पंडित अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा के दौरान पूरा पंडाल राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। कथा व्यास ने कालिया नाग के दमन का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने यमुना को विषमुक्त कर संसार को यह संदेश दिया कि अधर्म और अन्याय चाहे कितना ही बलवान क्यों न हो, अंततः धर्म की ही विजय होती है। इसके पश्चात इंद्र के अहंकार को चूर करने के लिए भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने और गोवर्धन पूजा की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, कर्म और भक्ति के संतुलन का प्रतीक है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किए गए। भजनों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.