रांची, अगस्त 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। प्रगतिशील लेखक संघ, रांची एवं स्त्री दर्पण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को डॉ रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में कृष्णा सोबती की जन्मशती वर्ष पर-कृष्णा सोबती का रचना संसार विषयक संगोष्ठी आयोजित की गई। स्त्रीलेखा के संपादक विमल कुमार ने कहा कि कृष्णा सोबती ने अपने लेखन के माध्यम से स्त्री की अंतरात्मा की आवाज और सोच को साहित्य में जगह दिलाई। कृष्णा सोबती की रचनाओं में स्त्री विमर्श एक सतत प्रक्रिया है। साहित्यकार रणेन्द्र ने कहा कि कृष्णा सोबती की सर्वाधिक प्रसिद्ध कृति 'मित्रों मरजानी साहित्य में स्त्री यौनिकता पर खुलकर बात करने वाली क्रांतिकारी रचना है। कृष्णा सोबती की लेखनी के कारण मित्रों मरजानी अद्भुत रचना बन पड़ी है। डॉ माया प्रसाद ने कहा कि कृष्णा सोबती की रचनाओं में स्त्रियां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.