बागपत, जनवरी 31 -- रमाला। थाना क्षेत्र के अशरफाबाद थल गांव से लापता वृद्ध मुन्ना का शव शनिवार को कंडेरा गांव स्थित कृष्णा नदी के चैक डैम में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। मृतक की पहचान मुन्ना पुत्र उमरदीन (उम्र लगभग 60 वर्ष) निवासी अशरफाबाद थल के रूप में हुई। बताया गया कि मुन्ना बीते 14 दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी रमाला थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और संभवतः बहते हुए नदी...