मथुरा, फरवरी 13 -- थाना कोतवाली अंतर्गत राधानगर क्षेत्र में बुधवार रात खड़ी स्कार्पियो पर बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल बाइक सवार युवकों की तलाश कर रही है। बुधवार रात आठ बजे राधानगर, कृष्णानगर क्षेत्र में घर के सामने स्कार्पियो गाडी खड़ी थी। बताते हैं कि तभी वहां होकर गुजरे बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इससे गाडी का शीशा तोड़ते हुए गाडी के अंदर घुस गयी। अचानक हुई फायरिंग की आवाज सुन आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी तो आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। गनीमत रही कि उस समय गाडी में कोई नहीं था। बताते हैँ कि फायरिंग की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के साथ ही कोवताली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने मौका मुआयना कर आसपास लगी सीसीटीवी फुटैज ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.