अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में फाउंडेशन स्टेज (प्लेग्रुप से कक्षा 2) के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह, यूकेजी ग्रेजुएशन कार्यक्रम शैक्षणिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, प्रो-वाइस चेयरमैन अनन्त अग्रवाल एवं चेयरपर्सन सीमा अग्रवाल की उपस्थिति में किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती नंदनी सिंह ने कहा कि 3 से 8 वर्ष की आयु चरित्र, व्यवहार और सीखने की आदतों की आधारशिला होती है। इस अवस्था में बच्चों का मूल्यांकन अंकों या रैंक से नहीं, बल्कि उनके अवलोकन, स्वाभाविक कौशल और व्यवहारिक गुणों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने पर्याप्त नींद, संतुलित दिनचर्या, खेल-कूद और शारीरिक सक्रियता को मानसिक विकास से सीधे जुड़ा बताया तथा समग्र विकास पर बल दिया। समारोह...