मुरादाबाद, अप्रैल 4 -- कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को भी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इनमें एक दिन पहले हुए कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए बच्चों को पुरस्कार दिए गए। डायरेक्टर वरुण राय ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व लक्ष्य ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन राजपाल सिंह चौहान, अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि शरीफ भारती, प्रधान छाया चौहान, शिवेंद बंधु गुप्ता, रियल एस्टेट कारोबारी सरताज चंगेजी मौजूद रहे। छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने के बाद मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने कहा कि समय-समय पर छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.