किशनगंज, जनवरी 17 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज बाजार में एक बार फिर बाइक चोरी की घटना बढ़ रहा है। ताजा मामला ठाकुरगंज के कृष्णापुरी वार्ड संख्या 12 निवासी रोहित अग्रवाल की अपाची बाइक चोरी से जुड़ा है। चोरों ने ब्लैक कलर की अपाची बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोरों की तस्वीर स्पष्ट दिखाई दे रही है। घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना ठाकुरगंज थाना को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अध्यक्ष मकसूद अहमद अशरफी ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते ही सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर सभी 112 डायल की गाड़ियों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर दी गई है। साथ ही फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से बाजार क्षेत्र के लोगों में...