रुडकी, मार्च 24 -- कृष्णानगर के एक मकान में सोमवार शाम को अचानक आग लग गई। आनन फानन में फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर की टीम ने आग पर काबू पाया। कृष्णानगर के गली नंबर 12 स्थित अनू मलिक के घर में उस वक्त आग लगी जब किचन में खाना बनाया जा रहा था। खाना बनाते समय सिलेंडर में अचानक आग लगने के बाद परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए और शोर करने लगे। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए। इस बीच फायर व पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पार्षद अलका सैनी, पिंकी त्यागी आदि महिलाएं भी यहां मौजूद रही। फायर स्टॉफ अतर सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना के तुरंत बाद एक गाड़ी घटना स्थल के लिए रवाना हुई। समय रहते आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.