मथुरा, मार्च 26 -- कृष्णानगर के 12 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति मंगलवार को करीब नौ घंटे बंद रही। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाइट चालू होने के बाद भी बिजली समस्या रही। मंगलवार को कृष्णानगर बिजलीघर पर कार्य कराया गया। मंगलवार को 33/11 केवी कृष्णानगर उपकेन्द्र पर 33 केवी के दो सर्किट ब्रेकर एवं दो बस आइसोलेटर लगाने के साथ-साथ दो फायर वॉल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इसके चलते जगन्नाथपुरी, कैलाश नगर, राधानगर, लक्ष्मीनगर, मधुवन इंक्लेव, बैंक कॉलानी,गोविन्दनगर जन्मभूमि लिंक रोड, ओम नगर, सब्जी मण्डी,जन्मभूमि के आस-पास का क्षेत्र, दरेसी, गोल कुलां, बजरिया, दीर्घ विष्णु घाटी बहालराय, नीम गली, घीया मण्डी, खारी कुआं, त्रिवेणी, गोर्वधन चौराहा आस-पास आदि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शाम पांच बजे तक प्रभावित रही। बिजली ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.