अलीगढ़, जनवरी 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बुधवार को आयोजित बैठक में शिक्षक महासम्मेलन के आयोजन पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 21 जनवरी को नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि सभागार में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महासंघ के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान ने कहा कि महासम्मेलन में राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी शिक्षकों की समस्याओं को सुनेंगे। जिला महामंत्री सुशील शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में टीईटी, पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों का अनैतिक समायोजन, बिना कारण वेतन रोके जाने, एक ही शिक्षक से दबाव डालकर कई ड्यूटियां कराए जाने, वित्त एवं लेखा विभाग द्वारा लेखा पर्ची न देने, समय पर जीपीएफ की धनराशि न मिलने व निलंबन-बहाली जैसे अहम मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कुछ ब्लॉको...